Monday, January 2, 2012

Google

कल मैं मम्मी के एक किताब में देखा की एक ७ साल की लड़की गूगल के लिए dezine बनाई है तो मैंने भी एक छोटी सी कोशिश की गूगल लिखने की. नए वर्ष  में मैंने इसे फूलों से लिखा है. आगे से मैं इसके लिए और भी dizine   बनाने वाला हूँ. कैसा लगा आपलोगों को मेरा ये गूगल. 

Sunday, October 9, 2011

पटना की दुर्गा पूजा








 ये वाली मूर्ति पास्ता से बनी हुई है.



इस बार दुर्गा पूजा में मैं बहुत घूमा और कुछ जगहों की फोटो भी ली. इसे मैं अपने ब्लॉग पर डाल रहा हूँ ताकि आप भी पटना की मूर्तियों को देख सकें.

Wednesday, October 5, 2011

Happy Durga Puja

आप सबों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं

Monday, September 12, 2011

mask making competition in my school


मेरे  स्कुल में mask making competition था. उसमें मैंने ये हाथी का मास्क बनाया. मेरी टीचर को मेरा बनाया हुआ मास्क बहुत अच्छा लगा.देखिये उसे पहन कर मैं भी हाथी की तरह लग रहा हूँ.

घर आकर मैंने काले रंग के कागज (black chart paper) से मैंने अपने लिए ये मास्क बनाया और क्रिस की तरह खूब स्टाइल से फोटो  खिचवाया. अच्छा है न मेरा ये मास्क.

Monday, September 5, 2011

Happy Teacher's Day


Teacher's day  पर मैंने अपनी classteacher  के लिए ये कार्ड बनाया था. इसमें जो फूल हैं वह  मैंने रंगीन कागज को काट कर और चिपका कर बनाया है. लेकिन कल मेरे स्कूल में छोटे बच्चों की  छुट्टी थी इसलिए ये कार्ड मैं अपनी Teacher को आज दूंगा. Happy Teacher's Day

Tuesday, August 30, 2011

राखी की कुछ तस्वीरें


मुझे राखी मेरी छोटी बुआ की बेटी रिया दीदी और इशू दीदी रांची से भेजती है. इस बार मेरे लिए उन्होंने BEN TEN की राखी भेजी थी. उसको बांध कर देखो मैं कितना खुश हूँ.   मुझे राखी मेरी मम्मी ने बांधा और मेरा मनपसंद लड्डू भी खिलाया .

Thursday, August 18, 2011

My Independence Day Celebration


इस बार १५ अगस्त को मैंने अपने छत पर झंडा फहराया और राष्ट्र गान गाया था. मेरे सर पर जो टोपी है उसे मैंने इस दिन के लिए अपने हाथों से बनाया था. टोपी के ऊपर मेरा भारत महान लिखा हुआ है. आप सबों के लिए यह कार्ड मैंने बनाया है. आप सबों को Happy Independence Day.

Friday, July 22, 2011

My activity project

मुझे स्कूल में किसी भी फालतू ( waste) सामान से कोई useful चीज बनाना था, तो मैंने पुरानी बेकार C.D से ये वाल हँगिंग ( Wall Hanging)  बनाया है. इसे  मैंने आइसक्रीम की लकड़ियों से सजाया है. इसके बीच में गनेश भगवआन भी चिपकाया है. मेरी टीचर को ये बहुत पसंद आया और उन्होंने मुझे excellent दिया. 

Wednesday, June 22, 2011

बर्थडे कार्ड

आज मेरे पापा का बर्थडे है तो मैंने कल उनके लिए ये कार्ड बनाया है और आज सुबह सुबह उनको इसे देकर बर्थडे विश किया. पापा इस कार्ड को देख कर बहुत खुश हुए. 

Friday, April 8, 2011

Story

इस होली की छुटिओं में मैंने ये कहानी लिखी है. पढ़ के बतायिगा जरूर की कैसा लगा. आपलोगों को फोटो में पढने में दिक्कत न हो इसलिए ये कहानी नीचे फिर से टाइप कर दे रहा हूँ .
The story of a man
There was a man. His name was Sam. He was going on the road. He saw a good show. He was not knowing about the show. Sam went to see this show. He was very excited. Sam was a very bad man. The show name was GOOD HABIT SHOW. The show started. He ate Popcorn and watched the show. Sam was very happy to see this good show. The show was finished  in two hours and six minutes. The man went to his house. Now Sam was changed. He started helping others. Everyone was saying Thank you Sam.
The moral of the story is We should always help others.
SPARSH


Thursday, March 3, 2011

Double Decker Plane

 अभी तक आपने डबल डेकर बस देखा और सुना होगा, अब देखिये मेरा डबल डेकर रंग बिरंगा plane.

Tuesday, March 1, 2011

मेरे बनाये गए कागज की कुछ चीजें


ये है प्यारा मेढक राम 
करता नहीं है कुछ भी काम 


ये है कागज का बना एरोप्लाने जिसे मैंने नारंगी रंग से रंग दिया है 

exam वर्ल्ड कप

ये मैंने वर्ल्ड कप बनाया है . जिसे एक्साम में सबसे ज्यादा नंबर आएगा उसे ही मिलेगा. 

Tuesday, February 22, 2011

हमारी दुनिया

मेरे इस चित्र में सुरज, चाँद और तारे एक साथ देख कर आपको आश्चर्य हो रहा होगा न, की अरे ये एक साथ कैसे? देखिये इसके बीच में एक काला लाइन है. इससे पता चलता है की जब दुनिया में एक तरफ धुप निकलता है तो दूसरी तरफ रात होती है. मेरी टीचर ने मुझे ये बताया तो मैंने इसको अपने फोटो में बनाने की कोशिश की है.  

Monday, February 21, 2011

भगवान गणेश और माता सरस्वती

इसे मैंने बनाया है, भगवान गणेश और माता सरस्वती .

Friday, January 28, 2011

Mr. Potato Head

देखिये ये है Mr. Potato Head. ये मेरा स्कूल का प्रोजेक्ट है. इसमें मैंने आलू के ऊपर राइ का पेड़ उगाया है, और मम्मी के बिंदी से इसका आँख और मुह बनाया है . है न मजेदार .