Wednesday, April 11, 2012

My Class Tercher's Comment

पूरे साल क्लास २ में जितनी भी परिक्छा हुई है उसमें मैं अपने क्लास में फर्स्ट आता रहा हूँ. देखिये मेरी क्लास टीचर मेरे बारे में रिजल्ट में कितनी अच्छी बात लिखी है.

Monday, April 9, 2012

Story

कल से मेरा स्कूल खुल गया और अब मैं क्लास ३ में चला गया हूँ. कल चुकी क्लास का पहला दिन था इसलिए पढ़ाई कम हुई और मुझे काफी खाली समय मिल गया, तो मैंने स्कूल में ही ये कहानी लिखी थी. आप पढ़ कर बताइए की कैसी है मेरी कहानी. 


Thursday, March 8, 2012

HAPPY HOLI

We are celebrating Holi Today. So Happy Holi to all of you.

Wednesday, February 29, 2012

1st Women World Cup Kabaddi

आज से पटना में प्रथम महिला वर्ल्ड कप कबड्डी है. इसका आयोजन मेरे घर के सामने ही stadium में हो रहा है. पुरे stadium को दुल्हन की तरह सजाया गया है. १६ देशों की खिलाडी इसमें भाग ले रही हैं. America, Mexico, Italy, Canada, Japan, Koria, Indonesia, Thailand, Malysia, Srilanka, Nepal, Iran, Bangaladesh, China,Turkemistan और  India की टीमें इसमें भाग ले रही हैं. आज सुबह से मैं अपने बरामदे में खड़े होकर सभी खिलाडी जब stadium में जा रहे ठी तो हाथ हिलाकर मैंने उनका पटना में स्वागत किया. ये तस्वीर stadium  सिर्फ एक भाग की है .

Monday, February 20, 2012

Happy Mahashivratri

कल महाशिवरात्रि थी इसलिए मैंने सुबह सुबह उठ कर भागवान शिव की ये तस्वीर बनाई थी. 

Thursday, February 16, 2012

Windmill

इसे मैं सबसे पहले अपने पापा की मदद से बनाया था . बड़ा मजेदार है ये खिलौना .

Hybrid Solar Energy Plane

मेरी मम्मी और पापा ने मेरे लिए ये सोलर energy से चलने वाला ये खिलौना ख़रीदा था. इसको बनाने में मुझे बहुत मज़ा आता है. इसका तार जोर देने से ये चलने भी लगता है. अभी पटना में बहुत अच्छी धुप निकल रही है , और कुछ दिनों से मेरे स्कूल में छूटियाँ भी चल रही थीं , तो बस मेरा एक ही काम था, इन खिलौनों को बनाना और चलाना. आखिर मुझे इंजिनियर जो बनना है. 

Hybrid Solar Energy Revolving Plane

ये देखिये मेरा एरोप्लेन , जिसे मैंने बिना किसी की मदद के बनाया है. 

Tuesday, February 7, 2012

I Passed IMO

आज मैं बहुत खुश हूँ क्योंकि मैं International Mathematics Olympiad के First Level को पास कर गया हूँ. अपने पूरे स्कूल  में क्लास २ (Sec. A,B,C,D,E) से  सिर्फ मैं ही इसे पास  कर पाया हूँ . अब मुझे इसके अगले Level को भी पास करना है जो की १२ फरवरी को है.

Tuesday, January 31, 2012

सरस्वती माता

.ये ड्राविंग मैंने सरस्वती पूजा के दिन बनाया था, और इनकी पूजा भी की थी.

Wednesday, January 25, 2012

Monday, January 9, 2012

कार्ड

ये कार्ड मैंने अपने पापा के लिए बनाया है. 

Monday, January 2, 2012

Happy New Year

आप सबों को मेरी और मेरे रोबोट दोस्तों की ओर से नए वर्ष की शुभकामनायें 

Google

कल मैं मम्मी के एक किताब में देखा की एक ७ साल की लड़की गूगल के लिए dezine बनाई है तो मैंने भी एक छोटी सी कोशिश की गूगल लिखने की. नए वर्ष  में मैंने इसे फूलों से लिखा है. आगे से मैं इसके लिए और भी dizine   बनाने वाला हूँ. कैसा लगा आपलोगों को मेरा ये गूगल. 

Sunday, October 9, 2011

पटना की दुर्गा पूजा








 ये वाली मूर्ति पास्ता से बनी हुई है.



इस बार दुर्गा पूजा में मैं बहुत घूमा और कुछ जगहों की फोटो भी ली. इसे मैं अपने ब्लॉग पर डाल रहा हूँ ताकि आप भी पटना की मूर्तियों को देख सकें.

Wednesday, October 5, 2011

Happy Durga Puja

आप सबों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं

Monday, September 12, 2011

mask making competition in my school


मेरे  स्कुल में mask making competition था. उसमें मैंने ये हाथी का मास्क बनाया. मेरी टीचर को मेरा बनाया हुआ मास्क बहुत अच्छा लगा.देखिये उसे पहन कर मैं भी हाथी की तरह लग रहा हूँ.

घर आकर मैंने काले रंग के कागज (black chart paper) से मैंने अपने लिए ये मास्क बनाया और क्रिस की तरह खूब स्टाइल से फोटो  खिचवाया. अच्छा है न मेरा ये मास्क.